Daily Current Affairs 9 January 2023


• सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजास्थान हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश संदीप मेहता को गुवाहाटी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।

• हाल ही आरबीआई ने रेपो रेट 0.25 प्रतिशत बढ़ाई है। जो बढ़कर 6.50 प्रतिशत हो गयी है।

• हाल ही चर्चित बाघिन टी-19 (कृष्णा) राष्ट्रीय उद्यान रणथंभौर से सम्बंधित है।

• कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोकायाव ने अन्तराष्ट्रीय पहल अस्ताना इंटरनेशनल फोरम की शुरुआत करने की घोषणा की है। इस फोरम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, भोजन की कमी, ऊर्जा संकट जैसी वैश्विक चुनोतियों का समाधान खोजना है।
 

• वर्ष 2023-24 के लिए राजस्थान बजट की थीम बचत, राहत और बढ़त है।

• केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यो को राज्य पुलिस में 33 प्रतिशत महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति करने के आदेश जारी किए है।

• हाल ही देश मे पहली बार केरल के कोझिकोड में किसी ट्रांसजेंडर ने संतान को जन्म दिया है।

• राजस्थान सरकार द्वारा नवीन उप स्वास्थ्य केंद्रों के खोले जाने से प्रति एक लाख जनसंख्या पर 18 उप स्वास्थ्य के केंद्रों के साथ राजस्थान आज देश मे प्रथम स्थान पर है।

• चर्चित सुजानगंगा नहर लोहागढ़ भरतपुर में स्थित है।

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 का 10 फरवरी 2प23 को उद्घाटन करेंगे और इन्वेस्ट यूपी 2.0 का शुभारंभ करेंगे। उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023,10-12 फरवरी, 2023 तक आयोजित किया जायेगा।

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिनांक 10 फरवरी 2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से दो ट्रेनें मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन और मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन देश की 9वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। मुंबई-साईनगर शिर्डी वंदे भारत ट्रेन देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। साथ ही मुंबई में सड़क यातायात की भीड़ को कम करने और वाहनों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए सांताक्रूज चेंबूर लिंक रोड (एससीएलआर) और कुरार अंडरपास देश को समर्पित करेंगे तथा मुंबई में अल्जामिया-तुस-सैफियाह (सैफी अकादमी) के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। अल्जामिया-तुस-सैफियाह, दाऊदी बोहरा समुदाय का प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है।

• केंद्रीय संचार सचिव और डिजिटल संचार आयोग के अध्यक्ष श्री के. राजारमण ने ‘आईईईई सी-डॉट सर्टीफाइड एक्सपर्ट प्रोग्राम (आईसीसीटीईपी)’ का शुभारंभ किया है। इसमें आईईईई (इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स) और सी-डॉट (सेंटर फॉर डेवलप्मेंट ऑफ टेलीमैटिक्स) ने सहयोग किया है। इस कार्यक्रम के तहत संचार के विभिन्न क्षेत्रों में सीखने की प्रक्रिया को संचालित किया जायेगा, जिसमें 5-जी, साइबर सुरक्षा और क्वॉन्टम संचार को शामिल है, ताकि कौशल के अंतराल को कम किया जा सके। इस कार्यशाला का विषय “नेक्स्ट जनरेशन कनेक्टिविटी” पर केंद्रित है।

• रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स के लिए 2,585 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि के 41 स्वदेशी मॉड्यूलर पुलों की खरीद के लिए एलएंडटी के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है।

• इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, संचार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नई दिल्ली में 9 फरवरी से 9 अक्टूबर 2023 तक 'डिजिटल भुगतान उत्सव' एक व्यापक अभियान योजना का शुभारंभ करने करेंगे।

• पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय मिशन लाइफ जागरूकता कार्यक्रम के एक भाग के रूप में 06 से 10 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन ग्रीन टॉक सीरीज "ज्ञान विज्ञान और हम" का आयोजन कर रहा है।

• देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को अमेरिकी स्थित एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (एटीडी) ने 'एटीडी बेस्ट अवार्ड्स- 2023' से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार पूरे विश्व के छोटे व बड़े निजी, सार्वजनिक और गैर-लाभकारी संगठनों को प्रदान किया जाता है। अमेरिका स्थित एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट प्रतिभा विकास के क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा संगठन है और एटीडी बेस्ट अवार्ड्स शिक्षण व विकास के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त है।

• आरपीएफ ने जनवरी 2023 में ऑपरेशन "नारकोस" और ऑपरेशन "आहट"  के तहत रेलवे नेटवर्क के माध्यम से नारकोटिक उत्पादों की तस्करी और ऑपरेशन एएएचटी के तहत मानव तस्करी में शामिल सिंडिकेट पर लगाम लगाने एवं मानव तस्करी के पीड़ितों की पहचान करने और उन्हें बचाने के उद्देश्य से एक महीने का राष्ट्रव्यापी अखिल भारतीय अभियान चलाया।

• क्वाड देशों में साइबर सुरक्षा में सुधार के लिए क्वाड राष्ट्र एक सार्वजनिक अभियान "क्वाड साइबर चैलेंज" की शुरुआत कर रहे हैं।