राजस्थान का राज्यपाल | Governor of Rajasthan

राजस्थान की पॉलिटी में बोर्ड/आयोग द्वारा परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर बदल गया है। इसलिए आपके लिए महत्वपूर्ण प्रश्न दिये जा रहे हैं।

महत्वपूर्ण प्रश्न:-

• राजस्थान के वह राज्यपाल जिहोंने असहयोग आंदोलन में भाग लिया था? - श्री संपूर्णानंद।

• राजस्थान के वह राज्यपाल जो भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे है साथ ही पाकिस्तान में भारत के पूर्व राजदूत रहे है? - श्री के. डी. शर्मा।

• राजस्थान के वह राज्यपाल जो वायु सेनाध्यक्ष रहे है? - श्री ओमप्रकाश मेहरा।

• राजस्थान के वह राज्यपाल जो संविधान सभा, अंतरिम संसद, लोकसभा व राज्यसभा में सदस्य रहे हैं? - श्री सरदार जोगिंदर सिंह।

• राजस्थान में राज्यपाल के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल किसका रहा है? - श्री गुरुमुख निहाल सिंह।

• राजस्थान के वह राज्यपाल जो लोकसभा अध्यक्ष रहे है? - श्री हुकुम सिंह।

• वर्ष 1977 में राष्ट्रपति शासन के समय राजस्थान के राज्यपाल थे? - श्री रघुकुल तिलक व श्री वेदपाल त्यागी।

• वर्ष 1992-93 में राष्ट्रपति शासन के समय राज्यपाल के राज्यपाल रहे? - श्री मर्री चेन्ना रेड्डी, श्री धनिक लाल मंडल व श्री बलिराम भगत ।

• राजस्थान के वह राज्यपाल जो राजीव गांधी की हत्या की जांच हेतु बनाये गए जैन आयोग के अध्यक्ष रहे है? - श्री मिलापचन्द जैन।

• राजस्थान उच्च न्यायालय के प्रथम न्यायाधीश जिन्होंने कार्यवाहक राज्यपाल रहते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर को शपथ दिलाई - श्री जे. एस. वर्मा।

• राजस्थान के वह राज्यपाल जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान क्विट इंडिया व आवर स्ट्रगल समाचार पत्रों का संपादन किया? - श्री बलिराम भगत।

• राजस्थान के वह राज्यपाल जो आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे है? - श्री एम. चेन्ना रैड्डी।