Weekly Current Affairs 15-21 January 2023

21.01.2023
• टीबी इंडेक्स रिपोर्ट 2022 के अनुसार टीबी के मरीजों की पहचान करने, बेहतर इलाज देने और उनकी वित्तीय सहायता करने के मामले में राजस्थान देश मे चौथे स्थान पर रहा है।

• भारत और मिस्र की सेनाओं के बीच पहली बार जैसलमेर में 14 जनवरी से संयुक्त सेना अभ्यास "साइक्लोन-1"  का आयोजन किया जा रहा है। जो 27 जनवरी 2023 तक चलेगा।

• ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2023 में दुनिया के टॉप 100 सीईओ की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अम्बानी को दूसरा स्थान मिला है। टॉप 10 में 7 भारतीय शामिल है। ताइवान मूल के अमेरिकी कारोबारी जेन्सेन हुआंग पहले स्थान पर है।

• हाल ही राजस्थान में किस जिले में तीन दिवसीय (दिनांक 20 से 22 जनवरी 2023) बर्ड फेस्टिवल मनाया जा रहा है? - उदयपुर।

• दिनांक 21-22 जनवरी, 2023 को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा, नई दिल्ली में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन 2022 का आयोजन किया जायेगा।

• पहली बार भारत की अध्यक्षता में वर्ष 2023 में एससीओ का शिखर सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। वर्ष 2022 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में भारत को शंघाई सहयोग संगठन की जिम्मेदारी सौपी गयी है।

• जम्मू कश्मीर पूर्ण रूप से ई-गवर्नेंस मोड़ में शिफ्ट होने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बना है।

20.01.2023
• हाल ही न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने अपना इस्तीफा दिया है, उनका नाम है? - जैसिंडा अर्डन।

• राज्यपाल कलराज मिश्र ने जावेद अख्तर की बायोग्राफी "जादूनामा" पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक अरविंद मण्डलोई है तथा इस पुस्तक का हिंदी में अनुवाद रक्षंदा जलील ने किया हैं।

• मेवाड़ पुनर्खोज पुस्तक के लेखक है? - डॉ. संदीप पुरोहित।

• राष्ट्रीय आपदा मोचन बल स्थापना दिवस मनाया जाता है ? - 19 जनवरी।

• दिनांक 22 और 23 जनवरी, 2023 को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ), भोपाल में विज्ञानिका नाम से एक विज्ञान साहित्य महोत्सव आयोजित किया जायेगा।

• भारत ने किस देश को 12500 पेंटावेलेंट टीके देने की घोषणा की है? - क्यूबा।

• हाल ही WHO ने किस देश मे इबोला बीमारी के प्रकोप की समाप्ति की घोषणा की है? - युगांडा।

19.01.2023
• भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौन है? - राम सेवक शर्मा।

•  राजस्थान में दिव्यांगजनो के लिए प्रथम कंपोजिट रीज़नल सेंटर कहाँ स्थापित किया जायेगा? - जामडोली (जयपुर)। जिसके लिए केंद्र व राज्य सरकार के मध्य एमओयू किया गया है।

• राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर है? - 1064

• अन्तराष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेला "FITUR - 2023" कहाँ आयोजित किया जायेगा? - स्पेन की राजधानी मैड्रिड में 18 से 22 जनवरी 2023

• नेशनल हेल्थ फैमिली हेल्थ सर्वे - 5 की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के कितने प्रतिशत परिवार स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े है? - 88%। इस मामले में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है।

• हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक जिसका लोकार्पण राजस्थान में राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया, उस पुस्तक का नाम क्या है? - एग्जाम वारियर्स।

• हाल ही भारत के किन उत्तर - पूर्वी राज्यो में विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी किया है? - मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा।

• इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की समर्थित परियोजनाओं के तहत विकसित जलीय इकोसिस्टम में अंतःस्रावी (इंडोक्राइन) बाधक रसायनों का पता लगाने को लेकर किस तकनीक का शुभारंभ किया गया है? -  बायोसेंसिंग (जैव संवेदन) प्रणाली (एमईएएन)।

• इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की समर्थित विकास परियोजनाओं के अंतर्गत वायु गुणवत्ता निगरानी हेतु किस प्रणाली का शुभारंभ किया? - AI - AQMS V1.0

• जी-20 स्वास्थ्य कार्य-समूह बैठक की पहली बैठक कहाँ आयोजित की गई? - केरल के तिरुवनंतपुरम मे।

• सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 11 से 17 जनवरी 2023 तक "स्वच्छता पखवाड़ा" के तहत सभी के लिए सड़कों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया।

• पर्यटन मंत्रालय द्वारा 10 से 12 अप्रैल 2023 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में पहले ग्लोबल टूरिज्म इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जायेगा।

• आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की इंजरी मुफ्त करने के लिए अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन ट्रस्ट व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के मध्य एमओयू किया गया।

• वर्ष 2023 हेतु श्री द्वारका प्रसाद अग्रवाल अवार्ड किसे दिया जायेगा? - गीतकार इरशाद कामिल।

• शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बने है और देश के 5वें खिलाड़ी है।

• फेडरल बैंक लिटरेरी अवार्ड 2022 किसे दिया गया? - ओवरवेशनथिनते।

• G-20 के अंतर्गत थिंक - 20 समूह की बैठक कहाँ आयोजित की गई? - भोपाल।

18.01.2023
• भारतवंशी अटॉर्नी जननी रामचंद्रन ने अमेरिका की ऑकलैंड सिटी कॉउंसिल के सदस्य के रूप में शपथ ली है। इस पद पर पहुंचने वाली वह सबसे कम उम्र की और पहली अश्वेत महिला है।

• राजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए 1 सितंबर 2022 से राजस्थान इलेक्ट्रिकल व्हीकल नीति लागू की गई हैं। यह 5 वर्ष की अवधि के लिए लागू होगी। इसकी घोषणा वर्ष 2019-20 के बजट में की गई थी।

• दिल्ली में कोचिंग व कैरियर काउसंलिंग हेतु उनके ठहरने की सुविधा के लिए "नेहरू युथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फेसिटीलेशन सेंटर" कहाँ बनाया जा रहा है? - दिल्ली।

• राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट कहाँ बनाया जा रहा है? - जोधपुर।

• वर्तमान में संचालित इंदिरा रसोई की संख्या है? - 980

• रामदेव पशु मेला आयोजित किया जायेगा? - नागौर में 22 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक।

• अर्मेनिया में भारत का राजदूत नीलाक्षी साहा सिन्हा व अजरबेजान में भारत का राजदूत एम. श्रीधरन को नियुक्त किया गया है।

• जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दुनियाभर के टॉप इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ऑन टाइम परफॉर्मेंस की सूची में 9वां स्थान मिला है।

• नारायणपुर लेफ्ट बैंक कैनाल परियोजना किस राज्य से सम्बंधित है? - कर्नाटक।

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी 2023 को मुंबई 1 मोबाइल ऐप और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मुंबई 1) की शुरुआत करेंगे। यह मोबाइल ऐप यात्रा को सुगम बनाएगा। इसे मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार पर दिखाया जा सकता है और यह यूपीआई के माध्यम से टिकट खरीदने के लिए डिजिटल भुगतान में सहायता करेगा।

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी 2023 को कर्नाटक में 10,800 करोड़ रुपये से भी अधिक और महाराष्ट्र में 38,800 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।

• प्रधानमंत्री कर्नाटक में नव घोषित राजस्व गांवों के लगभग पचास हजार लाभार्थियों को टाइटल डीड (हक्कू पत्र) वितरित करेंगे

• कपड़ा मंत्रालय हथकरघा से तैयार गृह सज्जा उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए 20.01.2023 से 30.01.2023 तक हथकरघा हाट, नई दिल्ली में विशेष हथकरघा प्रदर्शनी "विरासत' - हथकरघा गृह सजावट का जश्न आयोजित करेगा।

• सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) मुख्यालय के अधीन भारतीय सेना ने अक्टूबर, 2022 से जनवरी 2023 तक हैकथॉन के दूसरे संस्करण- "सैन्य रणक्षेत्रम् 2.0" का आयोजन किया।

• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जनवरी 2023 को सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन के बस्ती से लोकसभा सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा 2021 से किया जा रहा है।

17.01.2023
• कैप्टन सुरभि जखमोला सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई है।

• केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण और वस्‍त्र मंत्री पीयूष गोयल ने स्टार्टअप मेंटरशिप के लिए दिनांक 16 जनवरी 2023 को ‘MAARG पोर्टल’ लॉन्च किया। इस पोर्टल का पूरा नाम मार्गदर्शन, परामर्श, सहायता, सुदृढ़ता और विकास है।

• देश के पहले 5g सक्षम ड्रोन को किस कंपनी ने विकसित किया है? - IG Drones ने।

• हाल ही "संविधान साक्षरता अभियान" किस राज्य में प्रारम्भ किया गया है? - कोल्लम (केरल)।

• स्टार्टअप्स द्वारा प्रस्तावित नवाचारी 5g तकनीकों को जमीनी स्तर पर तैनाती करने वाला भारत का पहला जिला कौनसा बना है? - विदिशा (मध्यप्रदेश)।

• भारत ने प्राकृतिक आपदा या मानवीय संकट से प्रभावित किसी भी विकासशील देश को चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करने के लिए किस परियोजना की घोषणा की है? - आरोग्य मैत्री।

• राजस्थान राजभवन में निर्मित संविधान पार्क में हर शुक्रवार व शनिवार को आमजन ऑनलाइन बुकिंग जरिये भ्रमण कर सकेंगे। इसके लिए कोई शुल्क नही देना होगा।

• अमेरिकी - कनाडाई क्रिटिक्स चॉइस एसो. द्वारा क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स मे आरआरआर फिल्म को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म और "नाटू-नाटू" गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार मिला है।

• राजस्थान सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर मुख्य सूचना आयुक्त डीबी गुप्ता ने एमएल लाठर को दिनांक 16 जनवरी 2023 को शपथ दिलाई।

• राजस्थान हाई कोर्ट में स्वीकृत न्यायाधीशों के पदों की संख्या है? - 50

• राजस्थान हाई कोर्ट में न्यायधीश दंपतियों की संख्या है? - 2 ( न्यायधीश महेंद्र गोयल व न्यायाधीश शुभा मेहता व न्यायधीश पीएस भाटी व न्यायधीश नूपुर भाटी)

• वह भारतीय कम्पनी जिसने महिला कर्मचारियों को माहवारी अवकाश देने की घोषणा की है? - एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक। बैंक ने मासिक धर्म अवकाश नीति के तहत फरवरी 2023 से अवकाश देने की घोषणा की है।

• देश मे आधुनिक तकनीक से युक्त HDPE शीट बनाने का पहला प्लांट कहाँ स्थापित किया गया है? - जयपुर में।

• किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा देने के लिए, भंडारण विकास एवं विनियामक प्राधिकरण (डब्ल्यूडीआरए) ने किस राष्ट्रीयकृत बैंक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है? - SBI

• भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसेन्य अभ्यास का 21वां संस्करण अभ्यास ''वरुण'' 16 जनवरी 2023 को पश्चिमी समुद्र तट पर प्रारंभ हुआ है। दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास वर्ष 1993 में शुरू किया गया था, इसे साल 2001 में 'वरुण' नाम दिया गया था। यह अभ्यास 16 से 20 जनवरी 2023 तक पांच दिनों के लिए आयोजित किया गया है।

• भारत की जी20 अध्‍यक्षता के तहत स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 18 से 20 जनवरी, 2023 तक तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित की जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य ट्रैक में चार हेल्‍थ वर्किंग ग्रुप (एचडब्‍ल्‍यूजी) बैठकें और एक हेल्‍थ मिनिस्ट्रियल मीटिंग (एचएमएम) शामिल होंगी। जो तिरुवनंतपुरम (केरल), गोवा, हैदराबाद (तेलंगाना) और गांधीनगर (गुजरात) सहित देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। भारत ने 1 दिसंबर, 2022 को जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की। भारत वर्तमान में जी20 ट्रोइका का हिस्सा है, जिसमें इंडोनेशिया, भारत और ब्राजील शामिल हैं।

• हाल ही एनटीपीसी नवीकरणीय ऊर्जा लिमिटेड (एनटीपीसी आरईएल) ने किस राज्य के साथ नई दिल्ली में 16 जनवरी, 2023 को फ्लोटिंग और ग्राउंड माउंटेड आधारित नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है? - त्रिपुरा।

• महिला IPL 2023 व IPL 2027 के लिए मीडिया अधिकार वायकॉम 18 ने जीते है।

• ख़्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में 811 वें उर्स पर 79वीं बार दरगाह स्थित 75 फीट ऊंचे बुलंद दरवाजे पर भीलवाड़ा के गौरी परिवार द्वारा झंडा चढ़ाने की रस्म पूरी की जायेगी।

• हाल ही भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा चावल की किस किस्म पर गुणवत्ता मानक जारी किए गए है?- बासमती चावल। यह 1 अगस्त 2023 से लागू होंगे।


16.01.2023
• अमेरिका की बोनी ग्रेबियल नई मिस यूनिवर्स 2022 चुनी गई है। भारत की दिविता रॉय अंतिम 16 में ही स्थान बना पाई। वर्ष 2021 की मिस यूनिवर्स भारत की हरनाज संधू ने ग्रेबियल को ताज पहनाया।

• वनडे क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया 300+ रन के अंतर से जीतने वाली पहली टीम बन गयी है। इंडिया ने श्रीलंका को इस मैच में 319 रन से हराया। इससे पूर्व न्यूजीलैंड ने आयरलैण्ड को 290 रन से हराया।

• राजस्थान पर्यटन विभाग व राजस्थान पोलो क्लब की ओर से पर्यटन के साथ पोलो को बढ़ावा देने के लिए पहली बार "राजस्थान पोलो टूरिज्म कप" का आयोजन दिनांक 16 से 22 जनवरी 2023 तक किया जायेगा।

• सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जुली ने हर घर पंचायत अभियान का शुभारंभ किया है।

• जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में 7वें वाणी फाउंडेशन गणमान्य अनुवादक पुरुस्कार 2023 का पुरस्कार साहित्यिक परिदृश्य में हिंदी और उर्दू भाषा मे योगदान के लिए "डेजी रॉकवेल" को दिया जायेगा तथा 8 वें महाकवि कन्हैयालाल सेठिया पोइट्री अवार्ड सच्चिदानंद को दिया जायेगा।

• भारतीय सेना के स्थापना दिवस पर देश मे पहली बार नई दिल्ली से बाहर किस स्थान पर सेना दिवस परेड आयोजित की गई?- बैंगलोर।

• राजस्थान सरकार द्वारा 2 दिवसीय चिंतन शिविर जयपुर में कब आयोजित किया जा रहा है? - 16 से 17 जनवरी, 2023 को।

• भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र बनाने के लिए किस संगठन के साथ भागीदारी की है? - भारतीय रेलवे। यह केंद्र कूचबिहार (पश्चिम बंगाल) में बनाया जा रहा है।

• केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा गुजरात के गांधीनगर में मोटी आदरज से प्लास्टिक मुक्त गाँव अभियान की शुरुआत की।

15.01.2023
• लिमिटेड ओवर में 500+ रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने है? - यश चावड़े भारत से। प्रथम श्रीलंका के चिरथ सेलेपेरुमा है।

• देश की पहली यूनिवर्सिटी जहाँ छात्राओं को 75% प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति में माहवारी होने पर 2% छूट (माहवारी छुट्टी) देने की घोषणा की है? - कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CUSAT)।

• थल सेना दिवस मनाया जाता है:- 15 जनवरी।

• राजस्थान के किस शहर में G-20 के वाणिज्य एवं निवेश मंत्री समूह की बैठक आयोजित की जायेगी? - जयपुर। (21 से 25 अगस्त 2023 को)।

• देश मे गायों के लिए पहला आईवीएफ सेंटर कहाँ खोला गया है?- जोजावर (पाली में) त्रिवेणी महादेव जिनेन्द्र गौशाला।

• भारत की जी-20 की अध्यक्षता में जी-20 की इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप (आईडब्ल्यूजी) की पहली बैठक पुणे में 16 से 17 जनवरी 2023 को आयोजित की जायेगी। इस बैठक की मेजबानी भारत सरकार के वित्त मंत्रालय का आर्थिक कार्य विभाग करेगा। इस बैठक में चर्चा का प्राथमिकता वाला विषय 'भविष्य के शहरों का वित्तपोषण: समावेशीलचीला और स्थायीरखा गया है।

• किस मंत्रालय द्वारा समुद्रयान मिशन प्रारम्भ किया गया है?- केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय। जिसमे 3 व्यक्तियों को "मत्स्य" नामक वाहन में समुद्र में 600 मीटर की गहराई में अन्वेषण के लिए भेजा जायेगा।

• सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है? - 14 जनवरी।