चर्चा में क्यों?
हाल ही 30 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलो इंडिया युथ गेम्स 2022 का शुभारंभ किया गया है।प्रमुख बिन्दु:-
• यह खेल मध्यप्रदेश में आयोजित किये जा रहे है।• यह खेल 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक खेले जायेंगे।
• खेलो इंडिया यूथ गेम्स 9 शहरों भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर, महेश्वर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट व दिल्ली में होंगे। एक गेम (साइकिलिंग) दिल्ली में आयोजित होगा।
• यह खेल 13 दिन तक खेले जायेंगे।
• इसमें 27 खेल शामिल है तथा 23 गेम्स वेन्यू है।
• जिसमे 6000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
• इसमे पहली बार वाटर स्पोर्ट्स "कयाकिंग कैनोइंग, केनो सलालम और रोइंग" को शामिल किया गया है।
• इसकी थीम "हिंदुस्तान का दिल धड़का दो" है।
• खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार पारंपरिक खेल मलखंब को भी शामिल किया गया है। मलखंब मध्य प्रदेश का राज्य खेल है।
खेलो इंडिया गेम्स का इतिहास:-
• 31 जनवरी 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का उद्घाटन किया था।
• 2019 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का नाम बदलकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स कर दिया गया।
• खेलो इंडिया युथ गेम्स के पहले संस्करण का आयोजन पुणे (महाराष्ट्र) में 9 जनवरी से 20 जनवरी 2019 तक किया गया।
• 27 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली में युवा भारतीय संसद में खेलो इंडिया ऐप को लॉन्च किया।
• खेलो इंडिया युथ गेम्स के दूसरे संस्करण का आयोजन 18 जनवरी से 30 जनवरी 2020 तक गुवाहाटी में आयोजित किया गया।
• 22 फरवरी 2020 को उडीसा के कटक में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पहले संस्करण का आयोजन किया गया।
• खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दूसरे संस्करण का आयोजन कर्नाटक में 24 अप्रेल से 3 मई 2022 को किया गया।
• खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन उत्तरप्रदेश में किया जायेगा।
• जून 2020 में खेल मंत्रालय द्वारा 4 साल में 1000 खेलो इंडिया केंद्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
• खेलो इंडिया युथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन 4 जून से 13 जून 2022 तक पंचकूला, हरियाणा में किया गया।
