Daily Current Affairs 28 January 2023

• भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा नदी की रेत के स्थान पर किस वैकल्पिक स्त्रोत की कल्पना की गई है? - कोयले की खानों के ओवरबर्डन (ओबी) से क्रशड रॉक फाइन्स (क्रशर डस्ट) से निर्मित रेत (एम-सैंड)।

• भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और जापान की एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के बीच द्विपक्षीय वायु रक्षा अभ्यास 'वीर गार्जियन 2023' का पहला संस्करण 26 जनवरी 2023 को जापान में संपन्न हुआ।

• भारत ने किस देश से चीते लाने के लिए समझौता ज्ञापन पर पुनः हस्ताक्षर किए है? - दक्षिण अफ्रीका। समझौते के अनुसार फरवरी 2023 के दौरान 12 चीतों का प्रारंभिक जत्था दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया जायेगा। इससे पूर्व वर्ष 2022 में भारत ने नामीबिया से 8 चीते लाये थे।

• केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन, जलमार्ग मंत्रालय और आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल (मरीन) का उद्घाटन किया है। नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल-(मरीन) (एनएलपी) राष्ट्रीय महत्व की एक परियोजना है। यह एक वन स्टॉप प्लेटफॉर्म है जिसका उद्देश्य लागत और समय को कम करके दक्षता एवं पारदर्शिता को बेहतर बनाने और सेवाओं के अधिक प्रतिस्पर्धी प्रस्ताव, लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की प्रगति को प्रोत्साहन देने और इस प्रकार व्यापार को बेहतर बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए लॉजिस्टिक्स समुदाय के सभी हितधारकों को परस्पर जोड़ना है।

• वर्ष 2023 के लिए घोषित 106 पद्म पुरुस्कारों में सी. वी. राजू को यह सम्मान पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों को अपनाकर एटिकोप्पाका खिलौने बनाने की पारंपरिक कला को फिर से जीवित करने के संबंध में किए जाने वाले प्रयासों के लिए दिया जायेगा तथा शमोआ सुबोंग को नगा लोक संगीत बनाने के विज्ञान और प्रौद्योगिकी आधारित अभिनव तरीकों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इन दोनों को उनकी संबंधित तकनीकों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न रूपों में राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (एनआईएफ)- भारत की ओर से सहायता प्रदान की गई है। यह प्रतिष्ठान भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अधीन एक स्वायत्त निकाय है।

• आरआईएनएल-विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र 28 जनवरी, 2023 को विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में पहले "आरआईएनएल एनवीआईपी-2023 (राष्ट्रीय विक्रेता संवाद कार्यक्रम-2023)" का आयोजन करेगा।

• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी 2023 को राजस्थान के भीलवाड़ा की आसींद तहसील के मालासेरी डूंगरी में भगवान श्री देवनारायण जी के 1111वें ‘अवतरण महोत्सव’ समारोह को संबोधित करेंगे।

• राजस्थान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष है? - जोगिंदर अवाना।

• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने OTT आधारित किस न्यूज मीडिया समूह के लोगो का अनावरण किया है? द चौक।

• 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 27 से 31 जनवरी 2023 को गुजरात मे किया जायेगा। कांग्रेस का मुख्य विषय "स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थिकी तंत्र को समझना है।"

• वर्ष 2022 के लिए आईसीसी की टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर है? - ऋषभ पंत।

• हाल ही जातीय ममानी महोत्सव - 2023 कहाँ आयोजित किया गया है? - लद्दाख।

• अन्तराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस मनाया जाता है? - 26 जनवरी।

• राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है? - 25 जनवरी।

• दिनांक 20 मार्च से 22 मार्च 2022 को जोधपुर के EPCH सेंटर बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आयोजित किया जायेगा।

• राजस्थान लघु उद्योग विकास निगम व राजस्थान निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष है? - राजीव अरोड़ा।

• भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री राजा चारी को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एयरफोर्स के बिग्रेडियर जनरल पद पर नामित किया है।

• मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजनान्तर्गत मंगलवार व शुक्रवार को बच्चो को दूध पिलाया जाता था। अब मंगलवार के स्थान पर बुधवार को दूध पिलाया जायेगा।

• राजस्थान स्टेट हज कमेटी चेयरमैन है:- अमीन कागजी।
अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन है:-रफीक खान।
अल्पसंख्यक वित्त निगम के अध्यक्ष है:- हाकम अली।
राजस्थान खाद्य आयोग के चेयरमैन है:- वाजिब अली।
मेवात विकास बोर्ड के चेयरमैन है:- जुबेर खान।
वक्फ बोर्ड के चेयरमैन है:- डॉ खानु खान बुधवाली।
मदरसा बोर्ड चेयरमैन है:- एमडी चौपदार।

• राजस्थान का पहला साइलेन्ट एयरपोर्ट कौनसा है? - जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट।

• एनसीसी स्थापना दिवस के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत सरकार ने 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया है।

• ऑस्टेलियन ओपन टेनिस मिक्स्ड डबल 2023 में ब्राजिल के राफेल माटोस व लूइसा स्टेफनी की जोड़ी विजयी रही। इन्होंने भारतीय जोड़ी सानिया मिर्जा व रोहन बोपन्ना को हराया। सानिया मिर्जा का यह आखरी ग्रैंड स्लेम है।

• बिजनेस 20 इन्सेप्शन मीटिंग किस राज्य में आयोजित की जा रही है?- गुजरात।

• हिंदुस्तान यूनिलीवर ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन पहल के लिए किसके साथ सहयोग किया है? - UNDP।