चर्चा में क्यों?
हाल ही भारत सरकार की मिनी रत्न ए श्रेणी की कम्पनी टी.एच.डी.सी लिमिटेड तथा राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के मध्य 30 जनवरी 2023 को ज्वांइट वैंचर कम शेयर होल्डिंग एग्रीमेन्ट हुआ है।
प्रमुख बिन्दु:-
• राजस्थान में अल्ट्रा मेगा अक्षय ऊर्जा पावर पार्क की स्थापना हेतु टी.एच.डी.सी. एवं आर. आर. ई. सी. ज्वाइंट वेंचर कंपनी में 74:26 अनुपात की भागीदारी है।
• इस ज्वाइंट वेंचर कम्पनी द्वारा प्रदेश में 10,000 मेगावाट क्षमता की अक्षय ऊर्जा परियोजनायें प्रदेश के विभिन्न स्थानों में चरणबद्ध रूप से विकसित की जायेगी।
• अल्ट्रा मेगा अक्षय ऊर्जा पार्क्स की स्थापना पर लगभग 40,000 करोड रुपये का निवेश होगा तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 10,000 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा।
• प्रथम चरण में वर्ष 2025 तक 2000 मेगावाट क्षमता के सोलर पॉर्क्स का विकास किया जावेगा।
