Daily Current Affairs 23 December 2022 | डैली करंट अफेयर्स 23 दिसम्बर 2022


• साहित्य अकादमी नई दिल्ली ने वर्ष 2022 वार्षिक साहित्य अकादमी पुरुस्कारों की घोषणा की है। जिसमे देश की 24 भाषाओं में पुरुस्कार प्रदान किये जाते है। अकादमी द्वारा सभी अवार्डीयों को उत्कीर्ण ताम्र पत्र, शॉल व नकद 1 लाख रुपये राशि से सम्मानित किया जाएगा।

• साहित्य अकादमी पुरुस्कारों में राजस्थान से नाट्य श्रेणी में बीकानेर के कमल रंगा को नाट्य कृति "अलेखूं अम्बा" के लिए व कविता श्रेणी में बिहार के बद्री नारायण (भाषा हिंदी) को रचना "तुमड़ी के शब्द" के लिए, अंग्रेजी भाषा मे अनुराधा रॉय को रचना (All the Lives We Never Lived) तथा संस्कृत भाषा मे जनार्दन प्रसाद पांडेय 'मणि' को रचना (Deepamanikyam) के लिए  चयनित किया गया है।

• राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत निवेश के लिए आने वाले उद्योगों को जमीन आवंटन के लिए निर्धारित छूट को 31 मार्च 2027 तक बड़ा दिया गया है।

• 22 दिसंबर 2022 को राजस्थान लोक सेवा आयोग का 74 वां स्थापना दिवस बनाया गया। आयोग की स्थापना 22 दिसम्बर 1949 को हुई थी। वर्तमान में आयोग के अध्यक्ष संजय क्षोत्रिय है।

• राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन कुमार आर्य है।

• शिल्पग्राम उत्सव मनाया जाता है - उदयपुर।

• 22 दिसंबर 2022 को शिल्पग्राम उत्सव में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जयपुर के तमाशा कलाकार व रंगकर्मी दिलीप कुमार भट्ट तथा अहमदाबाद के संस्कृति कर्मी व जनजाति कला के उन्नयन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ भगवान दास पटेल को "पद्मभूषण डॉ कोमल कोठारी स्मृति लाइफ टाइम अचिवमेंट पुरुस्कार" प्रदान किया।

• राजस्थान सरकार के जन कल्याण पोर्टल औऱ ई-मित्र को ई-गवर्नेंस श्रेणी में वर्ष 2022 का स्कॉच गोल्ड अवार्ड दिया गया है तथा इसी श्रेणी में राजकाज पोर्टल को स्कॉच सिल्वर अवार्ड दिया गया है। महिला एवं बाल विकास  श्रेणी में इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना को स्कॉच सिल्वर अवार्ड दिया गया है।

• राजस्थान आवासन मंडल को नवाचारो एवं कायाकल्प के लिए हाउसिंग श्रेणी में स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। मंडल को लगातार दूसरे वर्ष यह पुरुस्कार प्राप्त हुआ है।

• पाली के रोहट में 4 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक 18 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान को 66 वर्ष बाद इसकी मेजबानी की जिम्मेदारी मिली है। इसका उद्घाटन माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेगी। इसके आयोजन के लिए 24 करोड़ 70 लाख का वित्तीय प्रावधान है।

• पाली के रणकपुर में रणकपुर जवाई बांध महोत्सव 20 से 22 दिसंबर 2022 तक मनाया गया।

• मोरमुगाओ है:- पी-15बी स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर युद्धपोत। जिसकी क्षमता 7400 टन है। जो कि 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री से बना है। इसकी समुद्री गति 30 मील से अधिक है।

• जम्मू कश्मीर की सरगम कौशल मिसेज वर्ल्ड 2022 बनी है। 63 देशों की प्रतिभागियों को हराकर यह ताज पहना है। 21 साल बाद भारत ने इस खिताब पर कब्जा जमाया हैं।

• चर्चित सम्मेद शिखर जैन तीर्थस्थल कहाँ है - झारखंड के गिरिडीह में।