26.01.2023
• 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में किस देश के राष्ट्रपति भारत के मुख्य अतिथि होंगे? - मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी। साथ ही इस वर्ष भारत ने अपनी G-20 अध्यक्षता के दौरान Egypt को अतिथि देश के रूप में भी आमंत्रित किया है।
• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 हस्तियों को पद्म अलंकरण देने की घोषणा की है। इनमे 6 पदम् विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पदम् श्री है। दुनिया को ओआरएस जैसा जीवनरक्षक देने वाले बंगाल के डॉ. दिलीप महलनोबिस, यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत), गुजरात के प्रसिद्ध वास्तुकार बालकृष्ण दोशी, तबला वादक जाकिर हुसैन, सार्वजनिक क्षेत्र में एसएम कृष्णा तथा अमेरिका में रहने वाले भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जायेगा।
• डब्ल्यूपीएल आईपीएल के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग और दुनिया की सबसे अमीर महिला स्पोर्ट्स लीग में से एक बन गई है। इसमें 5 टीमें (अहमदाबाद, मुम्बई, बैंगलोर, दिल्ली व लखनऊ) हिस्सा लेंगी। WPL 4 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित किया जायेगा। अडानी स्पोर्ट्स लाइन ने 1289 करोड़ में सबसे ज्यादा बोली लगा अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के हक खरीदे। इंडियाविन स्पोर्ट्स (रिलायंस की कंपनी) ने मुम्बई फ्रेंचाइजी टीम को खरीदा, जो दूसरी सबसे महँगी टीम रही। रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स ने बैंगलुरु टीम, जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट ने दिल्ली टीम व कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स ने लखनऊ टीम को खरीदा।
• मरु महोत्सव 2023 का आयोजन जैसलमेर में 3 से 5 फरवरी 2023 को किया जायेगा।
• स्वदेशी ड्रोन वरुण, मेक इन इंडिया के तहत देश मे बना पहला ड्रोन है, जो इंसान को लेकर उड़ान भर सकता है। यह 130 किलो वजन के साथ 25 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है। वरुण को पुणे की स्टार्टअप कंपनी सागर डिफेंस इंजीनियरिंग ने बनाया है।
• ICC ने वर्ष 2022 का T20 प्लेयर ऑफ द ईयर किसे घोषित किया है? - सूर्या कुमार यादव।
• ICC ने एमज्रिंग महिला क्रिकेट ऑफ द ईयर किसे घोषित किया है? - तेज गेंदबाज रेणुका सिंह।
• ग्लोबल कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स 2023 में चीन, सऊदी अरब के बाद भारत का तीसरा स्थान रहा है। यह निवेश, जॉब सिक्योरिटी, खरीददारी व अर्थव्यवस्था को लेकर बेहतर उम्मीद जैसे पैमानों पर तैयार किया गया है। इसमे 23 देशों को शामिल किया गया है।
• कश्मीर को कन्याकुमारी से जोड़ने के लिए किस परियोजना का कार्य प्रगतिरत है? - उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला लिंक रेल परियोजना।
• 74वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय परेड में सीकर की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा आकाश मिसाइल सिस्टम को प्रदर्शित करेगी।
• राजस्थान में रबी फसल पर गिरे पाला व शीत लहर से हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी किस ऐप से की जायेगी? - राजस्व अधिकारी ऐप।
• राजस्थान से सम्बंधित 4 लोगो को पद्म श्री सम्मान प्रदान किया जायेगा। राकेश झुनझुनवाला को मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया जायेगा। यह राजस्थान के झुंझुनूं से है। जयपुर के गजल गायक उस्ताद अहमद हुसैन, उस्ताद मोहम्मद हुसैन को सँयुक्त रूप से व समाजसेवा में जयपुर के लक्ष्मण सिंह (जल संरक्षण सम्बन्धी कार्य) औऱ डूंगरपुर के मूलचंद लोढ़ा (मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपेरशन) को पद्म श्री देने की घोषणा की गई है।
• 61 कैवलरी दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय घुड़सवार कैवेलरी रेजिमेंट है, जिसमें सभी 'स्टेट हॉर्स यूनिट्स' का संयोजन है।
• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 43 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार-2022 प्रदान करेगी। जिनमे 07 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 08 उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 28 जीवन रक्षा पदक सम्मलित हैं। चार व्यक्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया जायेगा। जीवन रक्षा पदक श्रंखला के पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में मानवीय प्रकृति के सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है।जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्ति इन पुरस्कारों के पात्र हैं।
• भारत और मिस्र ने प्रसार भारती तथा मिस्र के राष्ट्रीय मीडिया प्राधिकरण के बीच कंटेंट के आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और सह-निर्माण की सुविधा के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
• ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को हरित अवधारणाएं अपनाने के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा उच्चतम प्लेटिनम रेटिंग के साथ 'हरित रेलवे स्टेशन प्रमाणपत्र' से सम्मानित किया गया है।विशाखापत्तनम ने पर्यावरण की छह श्रेणियों में 100 में से 82 अंक हासिल किए हैं।
• पर्यटन मंत्रालय 26 से 31 जनवरी, 2023 तक लाल किले के लॉन में छह-दिवसीय मेगा इवेंट "भारत पर्व" आयोजित करेगा।
• 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा के लिए राजस्थान से भीम सैन शर्मा, इंस्पेक्टर, राजस्थान पुलिस व ब्रजेश कुमार निगम, हेड कॉन्स्टेबल, जयपुर को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जायेगा।
• जी-20 स्टार्टअप 20 इंगेजमेंट ग्रुप की उद्घाटन बैठक हैदराबाद में होगी। स्टार्टअप20 के तीन मुख्य कार्यबल हैं : फाउंडेशन और गठबंधन कार्यबल, वित्त तथा समावेशन एवं स्थिरता।
• पहला इंडिया स्टैक डेवलपर सम्मेलन दिनांक 25 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
• कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) 'निधि आपके निकट' कार्यक्रम के माध्यम से देश भर के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर डिस्ट्रिक्ट आउटरीच कार्यक्रम दिनांक 27 जनवरी 2023 शुरू कर रहा है।
• हाल ही निधन बदरा अली जौफ कौन थे? - गाम्बिया के उपराष्ट्रपति।
• यू-विन क्या है? - भारत मे बच्चों और महिलाओं के टीकाकरण का डिजिटल रिकॉर्ड रखने के लिए यू-विन प्लेटफार्म शुरू किया गया है। इस डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रत्येक गर्भवती महिला को पंजीकृत किया जायेगा और उसके टीकाकरण का रिकॉर्ड रखा जायेगा। देश मे अब तक यूआईपी के तहत टीकाकरण का रिकॉर्ड मैनुअली रखा जाता है।
• हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष है? - ए. जगमोहन।
• इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष है? - डॉ हसन मुस्तफा।

25.01.2023
• जियो ग्लास क्या है? - यह जियो ग्लास कंपनी का पहला स्मार्ट ग्लास है। इसका उद्देश्य 3d अवतार, होलोग्राफिक कंटेंट और सामान्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के अनुभव को अधिक इंटरेक्टिव बनाना है। जियो ग्लास का वजन 75 ग्राम है।
• भारत सरकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सफलता के बाद सेमी हाई स्पीड ट्रेनों का मिनी संस्करण शुरू करने वाली है। इसमें 8 कोच होंगे। इसकी यात्रा अवधि 6 से 7 घंटे होगी।
• भारतीय मूल के राज सुब्रमण्यम को वर्ष 2023 होरेशियो अल्जीरिया अवार्ड प्रदान किया गया है। यह फ़ेडेक्स कॉर्पोरेशन के सीईओ है।
• उच्चतम न्यायालय के निर्णय अब 4 भाषाओ हिंदी, गुजराती, ओड़िया और तमिल भाषा मे उपलब्ध कराए जाएंगे।
• राजस्थान का एक मात्र आवासीय खेल विद्यालय है? - सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर।
• राष्ट्रगान दिवस मनाया जाता है? - 24 जनवरी।
• सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर केंद्र और राज्य सरकार के स्वामित्व वाले 15 साल से अधिक पुराने सभी वाहनों के संचालन पर रोक लगाई है। ऐसे सभी वाहनों का पंजीकरण रदद् कर स्क्रैप कर दिया जायेगा। वर्ष 2008 से पहले पंजीकृत सभी वाहन 1 अप्रेल से रदद् हो जायेगे। यह नियम डिफेंस और कानून व्यवस्था से जुड़े वाहनों पर लागू नहीं होगा।
• आरआरआर फिल्म के गाने "नाटू-नाटू" को ऑस्कर की मूल गीत श्रेणी में व भारत की 2 डॉक्यूमेंट्री फिल्मो "ऑल दैट ब्रीदस" व "द एलिफैंट विस्पर्स" को ऑस्कर में नामांकन मिला है तथा गुजराती फिल्म "छेलो शो" ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गयी है।
• खेलो इंडिया युथ गेम्स 2022 का आयोजन दिनांक 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक 9 शहरों में किया जायेगा। इसमें 27 खेल शामिल है। इसमें पहली बार 5 खेल (तलवारबाजी, कयाकिंग, कैनोइंग, केनो स्लैलम व रोइंग) और शामिल किए है।
• राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर 75 वर्ष से अधिक उम्र के 8 रचनाधर्मियों को वर्ष 2022-23 का अमृत सम्मान प्रदान करेगी। यह सम्मान अकादमी स्थापना दिवस 28 जनवरी 2023 को प्रदान किया जायेगा। इसमे राशि रुपये 31000/- पुरुस्कार स्वरूप प्रदान किये जायेंगे। अकादमी के अध्यक्ष डॉ दुलाराम सहारण है। समिति द्वारा 8 साहित्यकारों का चयन किया गया है:-
(1). जयपुर से डॉ सुलोचना रांगेय राघव।
(2). पुष्पा शरद देवड़ा।
(3). डॉ कल्याण प्रसाद वर्मा।
(4). झालावाड़ से ग्यारसी लाल सैन।
(5). बीकानेर से लक्ष्मी नारायण रंगा।
(6). सरल विशारद।
(7). चुरू से शिव कुमार शर्मा मधुप।
(8). बाँसवाड़ा से भारती भावसार
• राजस्थान निर्वाचन विभाग द्वारा 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन दिनांक 25 जनवरी 2023 को जयपुर में किया जायेगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस "मतदान जैसा कुछ नहीं, मतदान जरूर करेंगे हम" की थीम पर आयोजित किया जायेगा। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता है। निर्वाचन विभाग के निम्न ऐप है:- वोटर हेल्पलाइन ऐप, सक्षम ऐप, गरुड़ ऐप।
• भारतीय नौसेना के प्रमुख समुद्री अभ्यास ट्रोपेक्स - 2023 संस्करण का आयोजन हिंद महासागर क्षेत्र में हो रहा है। यह अभ्यास द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है।इसमें भारतीय नौसेना की सभी इकाइयों के साथ भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल से जुड़ी परिसंपत्तियों की भी भागीदारी होती है। ट्रोपेक्स 23 जनवरी से 23 मार्च 2023 तक आयोजित किया जायेगा।
• एशिया के सबसे बड़े एयरो शो के 14वें संस्करण का आयोजन 13 से 17 फरवरी, 2023 को कर्नाटक के बेंगलुरु में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की थीम 'द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटीज' है।
• हाल ही निधन डॉ बी.वी. दोशी कौन है? - वास्तुकार।
• राष्ट्रीय स्तर पर "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" 'नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर' (वोटिंग बेमिसाल है, मैं अवश्य वोट देता हूं) की थीम पर मनाया जायेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार द्वारा राष्ट्रपति को ईसीआई प्रकाशन 'इलेक्टिंग द फर्स्ट प्रेसिडेंट- एन इलस्ट्रेटेड क्रॉनिकल ऑफ इंडियाज प्रेसिडेंशियल इलेक्शन' की पहली प्रति भेंट की जाएगी। यह पुस्तक अपनी तरह का पहला प्रकाशन है, ये देश में राष्ट्रपति चुनाव की ऐतिहासिक यात्रा की झलक देती है। ये पिछले 16 राष्ट्रपति चुनावों की टाइमलाइन के माध्यम से राष्ट्रपति चुनाव प्रणाली और संबद्ध संवैधानिक प्रावधानों की बारीकियों पर प्रकाश डालती है। ईसीआई द्वारा निर्मित ईसीआई गीत- "मैं भारत हूं - हम भारत के मतदाता हैं" की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। वर्ष 2011 से यह दिवस मनाया जाना प्रारम्भ किया गया है।
• तीनों सेनाओं के द्विवार्षिक जल-थल-नभ अभ्यास एम्फेक्स 2023 का आयोजन दिनांक 17 से 22 जनवरी 2023 तक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में किया गया था। एम्फेक्स का उद्देश्य आपसी पारस्परिकता और तालमेल को बढ़ाने के लिए सहयोग सहित संचालन के विभिन्न पहलुओं में तीनों सेनाओं के विभिन्न घटकों को संयुक्त प्रशिक्षण प्रदान करना है। एम्फेक्स 23 अभ्यास पहली बार काकीनाडा में आयोजित किया गया और यह अब तक का सबसे बड़ा समन्वित अभ्यास था।
• बेंगलुरु में 6 से 8 फरवरी, 2023 तक भारत ऊर्जा सप्ताह (आईईडब्लू) का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 24 जनवरी 2023 को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप एस. पुरी ने मेथेनॉल मिश्रित डीजल (एमडी 15) से चलने वाले अंतर्देशीय क्रूज के परीक्षण परिचालन का उद्घाटन किया। "एसबी गंगाधर" नामक 50 सीटर मोटर लांच रस्टन निर्मित समुद्री जहाज दो डीजल इंजनों (प्रत्येक इंजन 105 अश्व-शक्ति वाला) से लैस है। जहाज एमडी-15 (15 प्रतिशत मिश्रित एचएसडी) से चलता है। मेथोनॉल कम कार्बन उत्सर्जन करने वाले हाइड्रोजन ईंधन है, जिसे हाई ऐश कोल, पराली, ताप बिजली संयंत्रों से निकलने वाले सीओ2 तथा प्राकृतिक गैस से तैयार किया जाता है। यह 2070 तक भारत के उत्सर्जन को शुद्ध-शून्य करने के लिए कॉप-26 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प का अनुपालन करती है।

24.01.2023
• हाल ही राजस्थान सरकार के खान विभाग द्वारा "खान सुरक्षा अभियान" कब से प्रारम्भ किया गया है? - 23 जनवरी से 22 फरवरी 2023 तक।
• देश में राजस्थान का सौर ऊर्जा पम्पों की स्थापना में कौनसा स्थान है? - प्रथम।
• आयुष मंत्रालय ने भारत में मेडिकल वैल्यू ट्रैवल को बढ़ावा देने के लिए भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। आयुष मंत्रालय और आईटीडीसी, आईटीडीसी द्वारा संचालित होटलों में आयुर्वेद और योग केंद्र की स्थापना का पता लगाएंगे तथा टूरिस्ट सर्किट की पहचान करेंगे, जहां मेडिकल वैल्यू ट्रैवल को बढ़ावा देने की अपार गुंजाइश है।
• कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजस्थान के कोटा संभाग को कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उन्नत और अग्रणी बनाने के लिये दो दिवसीय कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 24 से 25 जनवरी 2023 को दशहरा मैदान, कोटा, राजस्थान में किया जा रहा है।
• भारत सरकार द्वारा हाल में ही जारी आंकड़ो के अनुसार 11.04 जीडीपी विकास दर के साथ राजस्थान पूरे देश मे दूसरे स्थान पर रहा है।
• भारतीय नौसेना की रडार से बच निकलने में सक्षम स्कोर्पीन श्रेणी की पांचवी पनडुब्बी आईएनएस वागीर को 23 जनवरी 2023 को नौसेना में शामिल किया गया। फ्रांस के मैसर्स नेवल ग्रुप के सहयोग से मुम्बई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा भारत मे 6 स्कोर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों का निर्माण किया जा रहा है। आईएनएस वागीर पश्चिमी नौसेना कमान के पनडुब्बी बेड़े का हिस्सा होगी। वागीर को प्रोजेक्ट 75 (पी75) के तहत 12 नवम्बर 2020 को लांच किया गया था और समुद्री परीक्षणों के पूरा होने के बाद 20 दिसम्बर 2022 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया था। वागीर को अब तक की सभी स्वदेश निर्मित पनडुब्बियों में सबसे कम निर्माण समय होने का गौरव प्राप्त हुआ है। भूतपूर्व वागीर रूसी मूल की फॉक्सट्रॉट श्रेणी की एक पनडुब्बी को 2001 में सेवामुक्त कर दिया गया था।
• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा को मान्यता देने तथा उन्हें सम्मानित करने के लिए "सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार" नामक एक वार्षिक पुरस्कार की स्थापना की है। इस पुरस्कार की घोषणा हर वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। इस पुरस्कार में चयनित संस्था को 51 लाख रुपये नगद और एक प्रमाण पत्र तथा व्यक्तिगत मामले में 5 लाख रुपये नगद और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। संस्थागत श्रेणी में ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ओएसडीएमए) और लुंगलेई फायर स्टेशन (एलएफएस), मिजोरम, दोनों का ही वर्ष 2023 के लिए आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2023 के लिए चयन किया गया है।
• राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के माध्यम से सूचना और प्रसारण मंत्रालय 27 से 31 जनवरी, 2023 तक मुंबई में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) फिल्म महोत्सव का आयोजन कर रहा है। एससीओ फिल्म महोत्सव का आयोजन एससीओ में भारत की अध्यक्षता के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। एससीओ फिल्म महोत्सव में एससीओ देशों की कुल 57 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। निखिल महाजन द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म 'गोदावरी' और पैन नलिन द्वारा निर्देशित गुजराती फिल्म 'द लास्ट फिल्म शो (छेलो शो)' भारत की ओर से नामांकित हैं। इसके अलावा एससीओ कंट्री फोकस में शूजीत सरकार की सरदार उधम, एसएस राजामौली की पीरियड फिल्म आरआरआर है। डायरेक्टर फोकस में संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी, चिल्ड्रन फोकस में मृदुल तुलसीदास की तुलसीदास जूनियर और चेतन भाकुनी की शॉर्ट फिल्म जुगलबंदी दिखाई जाएगी।
• 660 मेगावाट क्षमता की नॉर्थ करनपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना, झारखंड (3x660 मेगावाट) की पहली इकाई के परीक्षण संचालन के सफलतापूर्वक संपन्न होने के साथ ही देश के सबसे बड़े विद्युत उत्पादक, एनटीपीसी समूह की क्षमता 71 गीगावाट के पार हो गई है। यह परियोजना झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा को सस्ती बिजली प्रदान करेगी और इसके कोयले का स्रोत 10 किलोमीटर के दायरे के भीतर है। एनटीपीसी की कुल स्थापित क्षमता 71544 मेगावाट हो गई है। झारखंड में एनटीपीसी की इस परियोजना की नींव तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी।
• केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के ओरछा में 6800 करोड़ रुपये के बराबर की 550 किमी की कुल लंबाई वाली 18 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
• राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है? - 24 जनवरी।
• यूनेस्को ने वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाने वाला अंतराष्ट्रीय शिक्षा दिवस, अफगान बालिकाओं और महिलाओं को समर्पित करने का निर्णय लिया है।
• गुजरात मे भारतीय डाक विभाग ने समुद्र मार्ग से पार्सल और डाक पहुंचाने की "तरंग मेल सेवा" शुरू की है।
• देश का सबसे गहराई पर स्थित मेट्रो स्टेशन कहाँ बनाया जा रहा है? - पुणे।

23.01.2023
• इन्वेस्ट राजस्थान कैंपेन के तहत राजस्थान सरकार द्वारा दिनांक 23 जनवरी 2023 को अक्षय ऊर्जा, पर्यटन क्षेत्र की 26 परियोजनाओं के लिए लगभग 1.36 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते किये जायेंगे। पूर्व में दिनांक 7 व 8 अक्टूबर 2022 को आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान समिट में 10.44 लाख करोड़ रुपये के 4192 निवेश समझौते किये गए थे। जिनमे से 520 समझौते मुख्य समिट से पूर्व क्रियान्वित किये जा चुके थे। इस समिट में सबसे अधिक निवेश प्रस्ताव सौर ऊर्जा क्षेत्र में प्राप्त हुए है। जो कुल निवेश का 57 प्रतिशत था।
• राजस्थान देश का पहला राज्य है, जहां राजकीय स्वास्थ्य बीमा योजना में ऑपरेशन के साथ स्पीच थेरेपी भी निःशुल्क है।
• राजस्थान के किस केंद्रीय कारागार परिसर में पेट्रोल पंप का संचालन कारागार के बंदियों द्वारा किया जायेगा? - अलवर। इस पेट्रोल पंप का नाम "आशाएं द फिलिंग स्टेशन" रखा है।
• भारत निर्वाचन आयोग (ECI) 23 से 24 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली में 'प्रौद्योगिकी का उपयोग और चुनाव निष्ठा' विषय पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसका पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 31 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली में 'चुनाव प्रबंधन निकायों की भूमिका, रूपरेखा और क्षमता' विषय पर आयोजित किया गया था, जिसमें 11 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) के लगभग 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार इस दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
• पराक्रम दिवस कब मनाया जाता है? - 23 जनवरी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी, 2023 को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
• कोविड-19 हेतु विश्व का पहला डीएनए आधारित टीका है? - ZyCov-D। यह एक स्वदेशी टीका है। जिसे 12 साल या इससे अधिक उम्र के लोगो को लगाया जा सकता है।
• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 जनवरी, 2023 को 11 असाधारण बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार प्रदान करेगी। यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को 6 श्रेणियो कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शैक्षिक, सामाजिक सेवा और खेल में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें विजेता को 1 पदक, 1 लाख रुपये और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
• भारत पहली बार यूथ20 (वाई20) शिखर सम्मेलन की मेजबानी जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर कर रहा है। जी20 शिखर सम्मेलन के हिस्से के रूप में यूथ20 समूह की पहली बैठक 6 से 8 फरवरी, 2023 तक गुवाहाटी में आयोजित की जाएगी।
• हाल ही निधन असम के साहित्यकार जिन्हें वर्ष 2021 का ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था, उनका नाम है? - नीलमणि फूकन।
22.01.2023
• हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंडमान निकोबार के 21 अनाम द्वीपो का नामकरण परमवीर चक्र प्राप्त विजेताओं के नाम पर करने जा रही है, इनमे राजस्थान के जोधपुर जिले के मेजर शैतान सिंह व झुंझुनूं के मेजर पीरूसिंह शेखावत भी है। सबसे बड़े अनाम द्वीप INAN-370 का नामकरण पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर किया जा रहा है। 2018 में रॉस द्वीप का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखा था तथा नील द्वीप का नाम शहीद द्वीप व हेवलॉक द्वीप का नाम स्वराज द्वीप रखा था।
• हाल की देश की पहली इंट्रानेजल कोविड वेक्सीन "इनकोवैक" कौनसी कंपनी लांच करने जा रही है? - भारत बायोटेक। भारत सरकार ने 23 दिसम्बर 2022 को इसकी मंजूरी दी थी। यह वैक्सीन नाक के जरिये स्प्रे कर दी जाती है और इसे 18 वर्ष से ऊपर के लोगो को ही दिया जायेगा।
• "भारोस" क्या है? - आईआईटी मद्रास द्वारा तैयार स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम। इसको जेएंडके ऑपरेशन्स प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक "एग्जाम वारियर्स" कितनी भाषाओ में उपलब्ध है? - 13
• भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने 16 से 21 जनवरी, 2023 को मुंबई में एक सप्ताह का समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) संचालन और खोज एवं बचाव (एसएआर) पाठ्यक्रम आयोजित किया। यह विशेष प्रशिक्षण सत्र छह मित्र देशों - बांग्लादेश, सेशेल्स, श्रीलंका, मॉरीशस, म्यांमार और मालदीव के समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों व नाविकों के लिए भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग कार्यक्रम (आईटीईसी) के तहत संचालित किया गया।
• भारत की अध्यक्षता में जी-20 की पहली "जी-20 पर्यावरण और जलवायु निरंतरता कार्य समूह की बैठक" 09 से 11 फरवरी 2023 को बेंगलुरु में आयोजित होगी। भारत 30 नवंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए जी-20 की अध्यक्षता करेगा। शेरपा ट्रैक के माध्यम से 13 कार्य समूहों और दो कार्य-व्यापार समूह की बैठक होगी।
• ई-परिहार क्या है? - यह एक ऑनलाइन आवेदन है, जो कर्नाटक राज्य द्वारा संचालित है। जो मानव-पशु संघर्ष के मामलों में मुआवजे के दावों के निस्तारण और स्वीकृति में मदद करता है।
• ई-गस्तु क्या है? - एक एंड्रॉइड आधारित प्लेटफॉर्म है। यह कर्नाटक राज्य के वन विभाग के फ्रंटलाइन कर्मचारियों द्वारा किए गए वन गश्ती/क्षेत्र गतिविधियों को दर्ज करता है।
• ई-टिम्बर क्या है? - यह कर्नाटक राज्य द्वारा प्रदान सुविधा सरकारी टिम्बर डिपो में लगभग वास्तविक समय में लकड़ी के स्टॉक की उपलब्धता बताती है और सरकारी टिम्बर डिपो में लकड़ी/अन्य वन उपज के लिए ई-नीलामी की सुविधा प्रदान करती है।
• हाल ही पशुपालक युवाओ के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया? - गुजरात के कच्छ के भुज में। जिसमे 16 राज्यों के पशुपालकों ने भाग लिया।