Daily Current Affairs 24 December 2022 | डैली करंट अफेयर्स 24 दिसम्बर 2022

• एमनेस्टी स्कीम 2022 है :- रीको औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2022-23 की अनुपालना में रिको ने 30 मार्च 2022 को एमनेस्टी स्कीम 2022 लागू की। जिसमे बकाया सेवा शुल्क, आर्थिक किराये, जल प्रभार एवं सीईटीपी शुल्क की बकाया राशि एक मुश्त 30 सिंतबर 2022 तक जमा कराने पर देय ब्याज में 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया था। अब इस छूट को 31 मार्च 2023 तक बड़ा दिया गया है।

• उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है :- 24 दिसम्बर को।

• महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भुपेश ने दिनांक 23.12.2022 को जयपुर के जवाहर कला केंद्र परिसर स्थित शिल्पग्राम में राष्ट्रीय अमृता हाट का शुभारंभ किया। यह मेला 23 दिसम्बर 2022 से 1 जनवरी 2023 तक चलेगा।

• आगामी 26 जनवरी 2023 को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस जिला जयपुर में मनाया जायेगा।

• केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया डैशबोर्ड का शुभारंभ किया। डैशबोर्ड खेलो इंडिया, योजना से जुड़ी समस्‍त सूचनाओं तक जनता की पहुंच सुगम बनाएगा।डैशबोर्ड पर जियोटैगिंग वाले खेल के मैदानों की जानकारी उपलब्ध है। ताकि किसी खेल विशेष के खिलाड़ी को पूरे भारत में उसकी पसंद की खेल अकादमी तलाशने में मदद मिल सके। यह एक विशिष्‍ट प्‍लेटफॉर्म है, जिसके माध्‍यम से खेलो इंडिया योजना के संबंध में प्रत्येक व्यक्ति को, चाहे वह कोई आम आदमी हो या खिलाड़ी, सभी तरह की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी और उन्हें कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए विविध स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

• हाल ही में, नेत्रहीन टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हराकर ख़िताब अपने नाम  कर लिया है। यह तीसरी बार है जब टीम इंडिया ने यह नेत्रहीन टी-20 वर्ल्ड कप जीता है, इससे पहले 2012 और 2017 में भी नेत्रहीन टीम इंडिया ने यह खिताब जीता है। इस वर्ष आयोजित नेत्रहीन T-20 वर्ल्डकप का होस्ट भारत था। जबकि अगला वर्ल्ड कप 2024 में खेला जाएगा। यह पाकिस्तान में होगा। वर्ष 2012 में पहली बार नेत्रहीन T20 वर्ल्डकप का आयोजन किया गया था। पहला ब्लाइंड वर्ल्ड कप 50 ओवर का भारत में 1998 में खेला गया था और अब तक कुल 8 ब्लाइंड वर्ल्ड कप खेले जा चुके हैं। जिनमें भारत की ब्लाइंड टीम ने 50 ओवर के दो वर्ल्ड कप क्रमशः 2014 और 2018 में जीते हैं। इसके अलावा भारतीय नेत्रहीन टीम ने 2012, 2017 और 2022 में हुए तीनों ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप जीते हैं।

• देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेगी - उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर की सानिया मिर्जा।

• भारतीय मूल के "लियो वराडकर" दूसरी बार आयरलैंड के प्रधानमंत्री बने है।

• Peta India Person of the Year 2022 चुना गया है ? - सोनाक्षी सिन्हा। सोनाक्षी सिन्हा को जानवरों के अनुकूल फैशन उद्योग के समर्थन में काम करने के लिए नामित किया गया है। पेटा पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोगो का एक पशु अधिकार संगठन है। इसका मुख्यालय यूएसए के वर्जिनिया के नोफ्रोल्क में स्थित है। पेटा (PETA) की फुल फॉर्म है - People for the Ethical Treatment of Animals है। पेटा की स्थापना 22 मार्च 1980 को की गयी। इसकी स्थापना इंग्रिड न्यूक्रिक व एलेक्स पचेको ने की थी। इसका अध्यक्ष इंग्रिड न्यूक्रिक है।

•  यूनेस्को ने वडनगर, सूर्य मंदिर मोढेरा (गुजरात) और रॉक कट मूर्तियां, उनाकोटि (त्रिपुरा) को विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में जोड़ा  है। इन तीन स्थलों को जोड़ने के साथ यूनेस्को के पास भारत की अस्थायी सूची में कुल 52 प्रस्ताव है। वर्तमान में भारत के 40 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में 32 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित संपत्ति हैं। 

• हाल ही में देश की पहली एंटी-सबमरीन कॉर्वेट ‘INS Arnala’ को लॉन्च किया गया है। इस जहाज का नाम उसके पूर्ववर्ती नाम ‘अर्णाला’ पर रखा गया है, जो कि 1999 में सेवामुक्त हो गया था। इस एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASWSWC) का निर्माण गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) द्वारा किया गया है। जहाज का निर्माण 90 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री से हुआ है।